फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ को पीटकर मार डाला

Sun, 08 May 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
विज्ञापन
हत्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जमीन संबंधी रंजिश में एक अधेड़ को पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। आरोपी शव नीम के पेड़ पर लटका कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई ने चार लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव तकीपुर अंबेडकरनगर निवासी कृष्णकुमार (45) शनिवार देर रात घर से कहीं चला गया था। सोमवार को घर से कुछ दूरी पर स्थित नीम के पेड़ में उसका शव लटका मिला। पैर उसके जमीन से छू रहे थे। गुप्तांग से खून निकल रहा था। शौच करने जा रहे ग्रामीणों ने जब शव पेड़ पर लटकते देखा तो सूचना उसके भाइयों को दी।

मौके पर पहुंचे भाइयों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस आनन-फानन में घटनास्थल पहुंच गई। एसआई ललित कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई शिवकुमार उर्फ लला ने कोतवाली में गांव के ही अजयवीर सिंह, जयवीर सिंह, अंकित और जित्ते उर्फ बिट्टू के खिलाफ भाई को पीटकर मार डालने की तहरीर दी है। इसमें उसने कहा है कि आरोपियों की उसके भाई से जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन


आरोपी कई बार उसे जान से मारने की धमकी भी दे चुके थे। इसी के चलते शनिवार देर रात उसके भाई कृष्ण कुमार को आरोपियों ने बेरहमी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। कोतवाल भीम सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। पीएम रिपोर्ट के  आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें