फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य गेट का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Tue, 07 Nov 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
after incident scattered belongings - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में बंद पड़े घर के मुख्य गेट का ताला  तोड़कर चोर नगदी व जेवर चोरी कर ले गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हैरत की बात तो यह रही कि पीड़ित ने थाने में तहरीर दी और एसओ को इसकी जानकारी तक नहीं लगी।
विज्ञापन



मुबारिकपुर निवासी रवी कुमार पुत्र रघुवीर सिंह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। इनके साथ इनका छोटा भाई सतनेश भी काम करता है। रवी कुमार दीपावली पर घर आए थे। इसके बाद रवी कुमार मां धनदेवी और भाई के साथ घर में ताला डालकर दिल्ली चले गए।


रविवार सुबह रवी की मामी सोमवती पत्नी सोनपाल ने रवी के घर का ताला टूटा देखा तो परिजनों को सूचना दी। मामा सोनपाल ने रवी को घटना की जानकारी दी। सोमवार को रवी कुमार दिल्ली से आए और पुलिस को सूचना दी। रवी ने बताया कि चोर मुख्यगेट का ताला तोड़कर एक जोड़ी झुमकी, एक सोने की चेन, एक जोड़ी पायल और करीब 80 हजार रुपये अलमारी से चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। एसओ रविंद्रनाथ ने बताया कि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें