फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की के शादी करने से इनकार पर मारपीट

Mon, 15 Jun 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी तय होने के बाद युवक मंदबुद्धि का होने की जानकारी पर युवती ने युवक और उसके परिजनों को मंदिर में दोबारा बुलाया। युवक की दिमागी परीक्षा ली। इसमें वह फेल हो गया। युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया। इससे नाराज युवक के परिवार वालों ने मंदिर के बाहर सड़क पर असलहे निकाल लिए। इससे अफरा तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली बुला ले गई।
विज्ञापन


एटा जिले के भागीपुर निवासी मास्टर मनीष चंद्र जोशी के पुत्र की शादी आवास विकास कालोनी निवासी स्वर्गीय सुधीर जोशी की पुत्री के साथ तय हुई थी। शादी की सभी तैयारियां हो चुकी थीं। 16 जून को बारात आनी थी। सोमवार को लड़की के परिवार के सदस्य को किसी ने लड़का मंद बुद्धि होने की जानकारी दी। लड़की ने लड़के से दोबारा मिलने की बात कही। लड़के व उसके परिवार के लोगों को संतोषी माता मंदिर बढ़पुर में बुलवाया। यहां  युवती ने होने वाले पति से नोट गिनवाए। युवती

का कहना है कि लड़का नोट नहीं गिन पाया। इस पर उसने शादी से इनकार कर दिया। इससे लड़का पक्ष के लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए परिवार के सदस्यों ने मंदिर परिसर के बाहर हथियार निकाल कर लड़की के परिवार वालों पर तान दिए। इससे सड़क पर भगदड़ मच गई। मंदिर के बाहर फू ल बेचने वाले दुकान छोड़कर भाग गए। इसकी जानकारी मिलने पर शहर
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। वह दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। युवती ने बताया कि लड़के को तीन हजार रुपये के 100-100 के नोट गिनने को दिए। लड़का करीब आधे घंटे में भी रुपये नहीं गिन पाया। वह अपना सिर बार बार एक से दूसरी ओर घुमा रहा था। इससे पता चला कि लड़का मंद बुद्धि का है। इस कारण शादी करने से इनकार कर दिया है। एसएसआई
विज्ञापन

मेघनाथ ने बताया कि दोनों पक्षों का कहना है कि जो सामान दिया गया था वह वापस कर दिया गया है। अब शादी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें