चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने सिपाही के साथ हाथापाई कर दारोगा को
गोली मारकर घायल कर दिया। गोली बेल्ट के पीतल के बक्कल में लगने से अनहोनी
टल गई। दरोगा को प्राइवेट वाहन से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वारदात की खबर पर एडीएम मनोज सिंघल, एएसपी रामभवन चौरसिया समेत आलाधिकारी
अस्पताल पहुंचे।
मऊदरवाजा थाना इलाके में मेडिकल कालेज चौकी है। इसके
प्रभारी दरोगा केसी द्विवेदी हैं। वह शनिवार की शाम सिपाही श्यामसुंदर के
साथ मोहम्मदाबाद-फर्रुखाबाद रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। सेंट्रल जेल
चौराहा की ओर से आ रहे बाइक पर सवार तीन युवकों को रोड पर खड़े सिपाही ने
रुकने के लिए इशारा किया। इस पर ये बाइक भगाने लगेे। इस पर सिपाही ने शोर
मचाया तो युवक लौट आए और सिपाही से विवाद करने लगा।
कहासुनी पर युवकों ने
सिपाही के साथ हाथापाई कर दी। इस पर दरोगा युवकों को पकड़ने के लिए दौड़े
तो बाइक के पीछे बैठे दो बदमाशों ने उन पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली
दरोगा की बेल्ट के बक्कल से छूती हुई पेट में लगने से वह घायल हो गए। इसके
बाद दरोगा ने सरकारी रिवाल्वर से बदमाशों पर दो फायर किए। जवाबी फायरिंग
करते हुए बदमाश बाइक से मोहम्मदाबाद की ओर भाग गए।
बेल्ट के बक्कल से जीवनदान
बदमाशों
ने दरोगा केसी द्विवेदी पर गोली चलाई जो बेल्ट के बक्कल में लगी। इससे
बक्कल टूट गया। गोली पेट से रगड़ती हुई निकल गई। बक्कल के फट जाने से पेट
में घाव हो गया था।
एक्सरे में नहीं निकला बुलेट
फर्रुखाबाद।
एक्सरे टेक्नीशियन देरी से एक्सरे रूम में पहुंचे। उनसे पहले दरोगा को
एक्सरे रूम में पहुंचाया जा चुका था। देरी पर अफसरों ने सीएमओ से नाराजगी
जाहिर की। कराए गए एक्सरे में बुलेट नहीं मिला।
...फिर भी निकल गए बदमाश
दरोगा
को गोली मार कर घायल करने की सूचना वायरलेस से प्रसारित गई। साथ ही सभी
थानाें कोेेे चेकिंग के निर्देश दिए गए। बावजूद इसके बैगर नंबर बाइक से घूम
रहे बदमाश भाग निकले।
डा. हरिदत्त को बुलाया गया
फर्रुखाबाद।
लोहिया अस्पताल पहुंचे एएसपी रामभवन चौरसिया ने शहर कोतवाल आरपी यादव को
सर्जन डा. हरिदत्त द्विवेदी को बुलाने के निर्देश दिए। इस पर कोतवाल घर से
डाक्टर हरिदत्त को लेकर आए।
सीसीटीवी से पता चलेगा चेहरा
फर्रुखाबाद।
मेडिकल कालेज चौकी के पास बैंक आफ इंडिया का एटीएम बूथ है। यहां सीसीटीवी
कैमरा लगा है। इसकी जानकारी पुलिस के आलाधिकारियों को दी गई है। पुलिस के
अफसर इस कैमरे की फुटेज की के लिए लग गए हैं।
सपा नेता पहुंचे
फर्रुखाबाद।
घटना की जानकारी पर सपा जिलाध्यक्ष रामसवेक यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष
चंद्रपाल सिंह यादव, सपा नेता अजीत यादव व हिंदू जागरण मंच के नेता
राघवदत्त मिश्रा समेत कई नेता अस्पताल पहुंचे।