फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकबंदी बैठक को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। चकबंदी की बैठक के दौरान दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट और फायरिंग हो गई। इससे गांव में भगदड़ मच गई। राजस्व कर्मियों ने स्कूल में बने कक्षों के बीच में बनी दीवार में घुसकर जान बचाई। सूचना पर एएसपी समेत फोर्स मौके पर पहुंचा। फायरिंग में घायल तीन ग्रामीणों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर फतेहगढ़ कोतवाली के आंतर गांव के प्राथमिक विद्यालय में आंतर और लड़नपुर के ग्रामीणों की चकबंदी को लेकर बैठक हो रही थी। इसमें राजस्व निरीक्षक मानवेंद्र सिंह, लेखपाल हिमांशु गुप्ता, संजय कुमार, प्रमोद अवस्थी और प्रधान कर्णवीर सिंह मौजूद थे। राजस्व कर्मियों ने दोनों गांव के लोगों से चकबंदी के बारे में पूछा। तो अधिकांश लोगों ने चकबंदी न होने से मना कर दिया। यह सुनकर प्रधान समर्थकों का उनसे विवाद होने लगा। कहासुनी पर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में मारपीट और फायरिंग होने लगी।

सूचना पर एएसपी त्रिभुवन सिंह, एसडीएम अमृतपुर ईशान प्रताप सिंह, सीओ अमृतपुर सुरेंद्र तिवारी, सीओ रामलखन सरोज, फतेहगढ़ कोतवाल झांझनलाल, अमृतपुर एसओ रामप्रकाश, राजेपुर एसओ अंगद सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान ब्रह्मपाल सिंह सोमवंशी, रामदास कुशवाहा, रामनरेश कुशवाहा घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाल ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के दौरान छह लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


फायरिंग करने वालों के लाइसेंस होंगे निरस्त
अमृतपुर। चकबंदी की बैठक में दो पक्षाें के बीच हुई फायरिंग की सूचना पर आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान एसडीएम ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने लाइसेंसी असलहा से फायरिंग की है। उनके लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। इसके साथ ही जिन अपराधियों के पास लाइसेंस हैं, उनके भी लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें