फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिप रहे एक्सईएन, जांच को नहीं मिल रहे अभिलेख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। सिंचाई विभाग में 85 लाख घोटाले का मामला सामने आने पर जांच शुरू होते ही एक्सईएन बचने लगे हैं। विभागीय अभिलेख न मिलने के कारण दूसरे दिन भी टीम पूरी तरह से जांच नहीं कर सकी। दो दिन में जिन अभिलेखों की जांच हुई, उसमें घोटाला होने का मामला सामने आया है। टीम को सोमवार की शाम तक जांच पूरी कर डीएम को रिपोर्ट देनी है। अगर अभिलेख नहीं मिले तो टीम डीएम को रिपोर्ट भेज देगी।


सिंचाई विभाग में विभिन्न मदों में करीब 85 लाख का घोटाला होने की शासन तक शिकायत होने पर डीएम ने जांच शुक्रवार से जांच शुरू कराई थी। वरिष्ठ कोषागार अधिकारी अतुल तिवारी ने टीम के साथ सिंचाई विभाग के कार्यालय में पहुंच कर जांच की। पहले दिन कुछ अभिलेख मिले थे। इससे जांच पूरी नहीं हो पाई। शनिवार को टीम सुबह सिंचाई कार्यालय पहुंच गई और अभिलेख मांगे। कर्मचारियों ने जब अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए तो एक्सईएन सुशील कुमार से संपर्क किया गया। उन्होंने फोन नहीं उठाया। जांच टीम को दूसरे दिन जो भी अभिलेख मिले, जांच कर टीम दोपहर बाद वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सईएन सिंचाई जांच के दौरान कार्यालय में नहीं आए। टीम को सोमवार शाम तक जांच पूरी कर डीएम को रिपोर्ट भेजी है। वरिष्ठ कोषाधिकारी अतुल तिवारी ने बताया कि जांच के लिए सिंचाई विभाग से अभिलेख नहीं मिल रहे। एक्सईएन सुशील कुमार भी नहीं आए, जिससे जांच पूरी नहीं हो पा रही है। सोमवार तक अभिलेख मांगे गए है, अगर अभिलेख नहीं मिलेंगे तो सोमवार शाम या मंगलवार की सुबह डीएम को जितनी जांच हुई है उसकी रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। दो दिन की जांच में फर्जीवाड़ा होने की आशंका लग रही है।

-सिंचाई विभाग में 85 लाख का घोटाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें