फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी जमानतदारों के विरूद्ध की गयी बड़ी कार्यवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली पुलिस ने 11 जमानतदारों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है जो जनपद में विभिन्न शातिर किस्म के अपराधियों की जमानत फर्जी अभिलेखों के आधार पर लेने के अभ्यस्त हो चुके थे। अपराध नियन्त्रण एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु की जाने वाली कार्यवाही के क्रम में इन जमानतदारों को जब तस्दीक किया गया तो इनके द्वारा फर्जी कागजातों के आधार पर विभिन्न शातिर किस्म के अपराधियों की जमानत लिए जाने के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि जानकारी होने पर शहर कोतवाल अरुण कुमार यादव ने इन अपराधियों के विरुद्ध धारा 419, 420, 467, 468, 471 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया। पुलिस की इस कार्रवाई से फर्जी जमानतदारों में हड़कंप मचा हुआ है। उन्होंने बताया कि फर्जी जमानत देने वालों में महंगू उर्फ महंगू राम पुत्र हीरालाल हरिहरपुर पठानपट्टी देहात, रामकिशुन निवासी तरकापुर शहर, लक्ष्मीनारायण निवासी जलालपुर बाहर शहर, पन्ना लाल निवासी तरकापुर, मिश्री निवासी अर्जुनपुर देहात, राजकुमार निवासी नेवढ़िया घाट, कृष्ण कुमार निवासी नुआंव देहात, दधीचि निवासी नेवढ़िया, रमेश निवासी अर्जुनपुर, तारकेश्वर निवासी तरकापुर, मुन्ना निवासी अर्जुनपुर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें