फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू बरामद होने के बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। तंबाकू गोदाम लूटी गई तंबाकू बरामद होने के बाद पुलिस ने चोरी में दर्ज कर ली है। पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली शहर के पुराना कोठा पार्चा निवासी मोहित बागड़ी की मऊदरवाजा के नखासे के पास तंबाकू गोदाम है। इस गोदाम में दीनदयाल बाग निवासी गयादीन चौकीदार है। दो जुलाई की रात बदमाश, चौकीदार को मारपीट कर तंबाकू भरे बोरे लूट कर फरार हो गए थे। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी थी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस दौरान चौकीदार ने घटनास्थल से एक मोबाइल का सिम पुलिस को सौंपा था। पुलिस ने बुधवार को जिला एटा थाना अलीगंज के बाग मोहल्ला निवासी देवराज शाक्य, दहेलिया गांव निवासी सर्वेश, गोदेशा गांव निवासी रघुराज शाक्य, शमसाबाद के अलेपुर गांव निवासी भइयालाल को गिरफ्तार कर लिया। सर्वेश का सिम गिर पड़ा था। पुलिस ने देवराज के घर से 27 बोरा तंबाकू बरामद कर लिया।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह लोग पिकअप से माल ले गए थे। उसके एक साथी को पुलिस तलाश कर रही है। उसकी पिकअप का इस्तेमाल हुआ था। पुलिस ने बताया कि मोहित ने दूसरे दिन जब गोदाम में जाकर देखा तो 49 बोरा नहीं 27 बोरे की तंबाकू चोरी गई थी। माल बरामद होने के बाद पुलिस ने बुधवार को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें