नवाबगंज(फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव कुतुबुद्दीनपुर निवासी ट्रक चालक की संदिग्ध हालात में मौत के बाद परिजनों ने उसके मौसेरे भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच की जाएगी।
कुतुबुद्दीनपुर निवासी नृपेंद्र उर्फ नीटू ट्रक चालक था। वह शुक्रवार को मौरंग लेने महोबा गया था। उसके साथ खलासी गांव के ही अपने मौसी का बेटा राजीव भी था।
राजीव ने बताया कि नीटू को रास्ते में बुखार आ गया था। वह उसकी दवा ले आया। उसके बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और रास्ते में कानपुर के पास उसकी मौत हो गई। शव घर आने पर परिजनों ने राजीव पर हत्या का आरोप लगा कर थाने में तहरीर दी है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट होगा।
ट्रक चालक की संदिग्ध हालात में मौत, मौसेरे भाई पर आरोप
अमर उजाला ब्यूरो