फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को घायल करने में तीन सगे भाइयों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। थाना मऊदवाजा क्षेत्र के हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास बीते दिन पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारपीट कर घायल किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन भाइयों समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बजरिया बड़ाखेल निवासी शहजाद खान पुत्र इलियास ने इमरान खां, हारून खां, इरफान खां पुत्रगण चमनयार खां निवासी बागरुस्तम मोहल्ला और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा कि शहजाद के भाई जीशान का हमलावरों से पुराना विवाद चल रहा है। 3 फरवरी को शहजाद व जीशान बाइक से हथियापुर से घर लौट रहे थे। हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास इमरान खां आदि ने जीशान को घेरकर गालीगलौज देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर हमलावरों ने उसे लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। शहजाद जान बचाकर घर भाग गया और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

मौके पर पहुंचे परिजनों ने जीशान को लिंजीगंज स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे रेफर कर दिया गया। उधर, घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर जीशान की बाइक तोड़कर भाग निकले थे। एसओ वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि तीन नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें