फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता के पुत्र का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। बसपा नेता के पुत्र का शव सोमवार रात रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। उसकी हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


नगर के बाईपास रोड निवासी बसपा के पूर्व जोनल कोआर्डिनेटर गंगाराम जाटव का बड़ा बेटा राहुल पिता के साथ अपनी भवन निर्माण सामग्री की दुकान पर बैठता था। सोमवार शाम करीब चार बजे वह घर से अचानक लापता हो गया। परिजनों को उसका कुछ पता नहीं चला। इधर, जीआरपी को सोमवार रात सूचना मिली कि अलीगंज रोड स्थित रेलवे क्रासिंग के पास ट्रैक पर एक शव पड़ा है। इस पर जीआरपी के सिपाही मौके पर पहुंचे और शव को उठाकर कायमगंज रेलवे स्टेशन पहुंचा दिया। शव का एक हाथ कटा था और उसके चेहरे पर चोट के निशान थे।

शिनाख्त न होने पर सिपाहियों ने कपड़ों की तलाशी ली तो जेब से एक आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस मिला। आधार कार्ड से परिजनों को सूचना दी गई। इस पर परिजन रोते बिलखते स्टेशन पहुंच गए। वहां परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई। जीआरपी थाने के एसएसआई राजकुमार शर्मा ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पर, परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन


19 माह पूर्व हुई थी शादी, चार माह का है बेटा
बसपा नेता के पुत्र राहुल की गांव रजपालपुर निवासी फौजी सुरेंद्र सिंह की बेटी अंजू के साथ जून 2017 में शादी हुई थी। राहुल का चार माह का बेटा पियूष है। बताया गया कि राहुल की पत्नी सोमवार को दिन में ही अपने मायके चली गई थी। इसके बाद ही राहुल घर से निकल आया था। राहुल का शव मिलने की जानकारी मिलने पर अंजू व उसके मायके वाले भी स्टेेशन पहुंच गए। राहुल अपने भाइयों में सबसे बड़ा था। दीप सिंह व अमित उसके छोटे भाई हैं।

जीआरपी चौकी के सामने मायके व ससुरालीजनों में विवाद
ससुरालीजन अंजू को लेकर स्टेशन पहुंचे। वहां राहुल के परिवार वाले पहले से ही थे। तभी जीआरपी चौकी के सामने अंजू के मायके वालों ने कुछ बोल दिया। इस पर अंजू के ससुराल वाले भड़क गए। दोनों ओर से गाली गलौज होने लगी। माहौल बिगड़ता देख पुलिस कर्मियों ने बीच में पड़कर दोनों पक्षों को शांत कर दिया। बसपा नेता के पुत्र की हत्या की सूचना पर स्टेशन पर भीड़ लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें