फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजयात्रा के नाम पर 24.39 लाख की ठगी

विज्ञापन
फूलों से सजा सलीम का माकन व पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कानपुर के एक ट्रेवेल एजेंट ने हजयात्रा के नाम पर दो दंपतियों से 24.39 लाख रुपये की ठगी कर ली। घर में दो दिन से जश्न का माहौल था और पकवान भी बन गए थे। शनिवार को लखनऊ से फ्लाइट के जरिए निकलना था लेकिन एजेंट ने मोबाइल बंद कर लिया। जानकारी करने पर एजेंट के दिल्ली में होने की जानकारी हुई, इसके बाद ठगी का शिकार दोनों व्यापारी स्थानीय युवक के साथ एजेंट की तलाश में रवाना हो गए।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला घोड़ा नखास निवासी मोहम्मद शकील और मोहम्मद सलीम जरदोजी कारोबारी हैं। दोनों ने पत्नी के साथ प्राइवेट हज यात्रा पर सऊदी अरब, कुबैत व तुर्की जाने के लिए वर्ष 2019 में स्थानीय युवक के माध्यम से कानपुर के एक ट्रेवेल एजेंट से संपर्क किया। इस पर चार लाख रुपये प्रति यात्री यानी 16 लाख रुपये एडवांस दे दिए। इसी के बाद कोरोना के चलते यात्रा बंद हो गई।
इस बार यात्रा खुली, तो एजेंट ने चार लोगों के दो बार में 8.39 लाख रुपये और एकाउंट में जमा कराए। सलीम ने बताया कि एजेंट ने डेढ़ लाख रुपये प्रति यात्री किराया बढ़ने की बात कही। इस पर दो बार यात्रा की तारीख बढ़ाई गई। कई दौर की बातचीत के बाद एजेंट ने दो जून को लखनऊ से मुंबई के लिए दो बजे फ्लाइट होने की बात कही। मुंबई से सऊदी अरब की फ्लाइट तैयार मिलेगी।
विज्ञापन

हज यात्रा की तारीख मुकर्रर होते ही घर में जश्न का माहौल हो गया। नाते रिश्तेदार, दोस्त घर पर आकर बधाई देने लगे। घर में दावत का दौर चलता रहा। रास्ते के लिए पकवान भी बना लिए गए। शुक्रवार रात जब सलीम ने एजेंट से बात करनी चाही, तो उसका मोबाइल बंद मिला। रात भर कई बार बात करने का प्रयास किया गया, मगर मोबाइल बंद ही बताता रहा।
इससे हजयात्रा पर जाने वालों के चेहरों पर मायूसी छा गई। सलीम ने बताया कि उन लोगों से प्राइवेट हजयात्रा के नाम पर ठगी हुई है। एजेंट के दिल्ली में होने की जानकारी हुई है। वह लोग एजेंट से संपर्क कराने वाले युवक के साथ दिल्ली जा रहे हैं। बताया कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वह ठगी की शिकायत पुलिस से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें