फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से वृद्ध की मौत में पूर्व सैनिक व पुत्र पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। गोली लगने से वृद्ध की मौत होने के मामले में पूर्व सैनिक व उसके पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। मृतक के पुत्र ने रंजिश में गोली मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रामपुर माझगांव के मजरा कुशलपुर निवासी रामसेवक सेवानिवृत्त सैनिक हैं। रामसेवक का उनके भाई सुभाष से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार शाम करीब चार बजे दरवाजा लगाने को लेकर रामसेवक का सुभाष व उसके पुत्र विवेक से विवाद हो गया था। गालीगलौज होने पर रामसेवक के पुत्र कुरेंद्र ने बंदूक से फायर कर दिया। बंदूक से निकली गोली गांव के महेश चंद्र (60) के लग गई थी। लोहिया अस्पताल से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया था। कानपुर जाते समय रास्ते में खुदागंज के पास वृद्ध ने दम तोड़ दिया।
परिजन रात को ही शव घर ले गए। बुधवार को महेश चंद्र के पुत्र सूरजपाल ने रामसेवक व कुरेंद्र के खिलाफ हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें बताया कि उसके पिता सुभाष के घर के पास खड़े थे। तभी रामसेवक हाथ में लाइसेंसी बंदूक व कुरेंद्र तमंचा लेकर वहां पहुंचे। आरोपी पिता से रंजिश मानते थे। आरोपियों ने पिता को घेर लिया तथा गालीगलौज करने लगे। कुरेंद्र ने तमंचा से पिता की कनपटी पर गोली मार दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को घटना के बाद ही हिरासत में ले लिया था। खुदागंज चौकी प्रभारी प्रताप सिंह ने शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें