फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ नर्स के घर से डेढ़ लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल की स्टाफ नर्स के घर का ताला तोड़कर चोर अलमारी से डेढ़ लाख के जेवर व नगदी चोरी करके ले गए। स्टाफ नर्स घर में ताला लगाकर रात की ड्यूटी पर गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के भोलेपुर पश्चिम निवासी पल्लवी लोहिया अस्पताल में स्टाफ नर्स हैं। वह सोमवार रात आठ बजे घर में ताला डालकर लोहिया अस्पताल में ड्यूटी करने के लिए चली आईं थीं। रात में किसी प्रहर चोर ताला तोड़कर स्टाफ नर्स के घर में घुस गए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़ा और अलमारी का लॉक खोलकर सोने की चेन, दो अंगूठी, पायलें, तीस हजार की नगदी सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
बुधवार सुबह जब स्टाफ नर्स घर पहुंची तो घर के ताले टूूटे देखकर दंग रह गईं। कमरे के अंदर सामन बिखरा पड़ा था। पल्लवी ने इसकी सूचना यूपी 112 पर दी। जानकारी पर कर्नलगंज चौकी इंचार्ज ज्ञानेश्वर कुमार मौके पर आए। पुलिस ने घटना स्थल पर बारीकी से जांच-पड़ताल की और कार्रवाई की बात कही। स्टाफ नर्स ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की तहरीर दी है। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें