फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोर्ट के आदेश पर महिला थाने में तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया। महिला ने कोल्ड ड्रिंक में शराब पिलाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जनपद हरदोई मूल निवासी महिला इन दिनों जनपद शाहजहांपुर थाना अल्लाहगंज के एक मोहल्ले में रह रही है। उसने जिला शाहजहांपुर थाना कलान के गांव घिरोला निवासी सत्यवीर यादव, कार चालक हरवीर सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर महिला थाने में सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि 19 जुलाई को फर्रुखाबाद जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी।
तभी सत्यवीर व चालक हरवीर मिल गए। इन लोगों ने कार से फर्रुखाबाद छोड़ने की बात कही। इस पर महिला बच्चे के साथ कार में बैठ गई। पांचाल घाट पुल से पहले इन लोगों ने कार रोक दी। कार में एक अज्ञात युवक भी बैठा था। युवक बच्चे को बिस्कुट दिलाने के बहाने चला गया। सत्यवीर ने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी। महिला बेहोश हो गई। इन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद होश में आने पर उसको कार से पांचाल घाट पर उतार दिया। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें