फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये के लेनदेन में युवक को गोली मारी

विज्ञापन
घायल अभिषेक। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
अमृतपुर। रुपये के लेनदेन में युवक के पैर में गोली मार दी गई। घायल युवक को राजेपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव रेंगापुर निवासी अभिषेक उर्फ बुलंदी (22) को पड़ोसी गांव के एक युवक ने फोन करके रामगंगा के महुलिया घाट पर गुरुवार दोपहर को बुलाया। अभिषेक युवक के बताए गए स्थान पर पहुंच गया। वहां उससे रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान अभिषेक को गोली मार दी गई।
विज्ञापन

पैर में गोली लगने से अभिषेक घायल हो गया। उसे सीएचसी राजेपुर में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच कर आसपास के लोगों से गोली चलने के बारे में जानकारी की। लेकिन कोई सटीक जानकारी नहीं हुई। एसओ जसवंत सिंह ने घायल से घटना के बारे में जानकारी ली। अभिषेक उर्फ बुुलंदी के पैर में गोली गली है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इसके बाद ही पता चलेगा कि आखिर गोली कैसे लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें