फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने दो युवकों को कुएं में उल्टा लटका कर पीटा

विज्ञापन
घायल रूपेंद्र। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। युवती को भगाने में सहयोग करने का आरोप लगाकर दबंगों ने दो भाइयों को कुएं में उल्टा लटका कर पूरी रात प्रताड़ित किया। दोनों भाइयों को छुड़वाने गए रिटायर्ड शिक्षक बाबा से अभद्रता कर दी। पुलिस बंधक बने दोनों भाइयों को छुड़ाया। एक भाई बेहोश व दूसरे की आंख में गंभीर चोट है। पुलिस ने महिला सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की पुत्री दो दिन पहले किसी के साथ चली गई। शनिवार को युवती के भाई व परिजन कस्बा जहानगंज के मजरा छंगे नगला निवासी रुपेंद्र व पुष्पेंद्र के घर पर पहुंचे। परिजनों से बातचीत कर दोनों भाइयों को पकड़कर अपने नलकूप पर ले गए। जहां दोनों भाइयों पर युवती को भगाने में सहयोग करने का आरोप लगाकर कुुएं में रस्सी बांधकर उल्टा लटका दिया। पूरी रात दोनों भाइयों के साथ मारपीट की।
रविवार को रुपेंद्र व पुष्पेंद्र के रिटायर्ड शिक्षक बाबा कालीचरन गांव के दो लोगों के साथ युवती के परिजनों से मिलने घर पहुंचे। युवती के परिजन कालीचरन को नलकूप पर ले गए। जहां दबंगों ने कालीचरन से अभद्रता कर उनके साथ गए लोगों से मारपीट कर दी। कालीचरन ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर प्रभारी एसओ उदयवीर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों भाइयों को दबंगों के चंगुल से छुड़वाया।
विज्ञापन

पुष्पेंद्र बेहोश था होश में आने पर बताया कि दबंगों ने उसको कीटनाशक दवा पिला दी। रुपेंद्र के आंख में गंभीर चोट थी। पुलिस के पहुंचने पर दबंग मौके से भाग गए थे। पुलिस ने दबंगों के घर दबिश देकर एक महिला सहित दो लोगों को पकड़ लिया। घायल रुपेंद्र व पुष्पेंद्र को दरोगा प्रशांत सीएचसी कमालगंज में ले गए। प्रभारी एसओ उदयवीर ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

पिटाई से लेटा घायल पुष्पेंद्र। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें