फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे पर मारपीट व तोड़फोड़, आग लगाई

विज्ञापन
कमालगंज के गांव रजीपुर में सोनू के ढावे पर लगी आग। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज। पांच दिन पूर्व ग्राहक बुलाने को लेकर हुए विवाद के बाद रविवार को ढाबा संचालकों के बीच मारपीट हो गई। एक संचालक ने ढाबे में तोड़फोड़ की। वहीं बाद में ढाबे में आग लगा दी गई।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव रजीपुर निवासी एक युवक का गांव के पेट्रोलपंप के पास ही ढाबा है। उसके पास ही गांव के सोनू भदौरिया का भी ढाबा है। मंगलवार को दोनों के बीच ग्राहक बुलाने को लेकर मारपीट हुई थी। घायल ढाबा संचालक ने सोनू के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने सोनू का शांतिभंग में चालान किया था। रविवार दोपहर सोनू व दूसरे ढाबा संचालक के बीच फिर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
शिकायत पर पुलिस दोनों को समझाकर चली गई। करीब डेढ़ बजे सोनू के ढाबे में तोड़फोड़ कर दबंगों ने आग लगा दी। सोनू ने बताया कि आग से 20 कुर्सी, तखत, कूलर, फ्रिज, बर्तन, खाना आदि जलकर राख हो गया। पुलिस ने बताया कि दोनों में मारपीट हुई है। आग लगने की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें