फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान कर वापस जा रहे किसान की दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। गुरु पूर्णिमा पर गंगा स्नान करके बाइक से जा रहे किसान को टेंपो ने टक्कर मार दी। किसान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। हेलमेट न होने से सिर की चोट जानलेवा बन गई। पुलिस ने शव को सीएचसी में रखवा दिया।
विज्ञापन

जनपद एटा थाना नयागांव के गांव भदकी निवासी जितेंद्र सिंह(35) खेती करते थे। शनिवार को वह अपने साथी करन के साथ गुरु पूर्णिमा पर पांचाल घाट गंगा स्नान करने के लिए गए थे। स्नान के बाद दोनों बाइक से अपने घर जा रहे थे। जितेंद्र ने हेलमेट नहीं पहना था। बरेली-इटावा हाईवे पर कारगिल पेट्रोल पंप के सामने दूसरी ओर से आ रहे टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। जितेंद्र के सिर पर गंभीर
चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथी करन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी लेकर पहुंची। करन की हालत गंभीर होने पर उसको लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने जेब में मिले मोबाइल से जितेंद्र के परिजनों को घटना की जानकारी दी। जितेंद्र की मां सुशीला देवी, पिता योगेंद्र यादव, पत्नी आशादेवी व भाई विपिन, कौशलेंद्र, शिव कुमार सीएचसी पहुुंचे और दहाड़े मारकर रोने लगे। जितेंद्र के दो बेटियां व दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें