फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

crime,farrukhabad news

विज्ञापन
शमसाबाद स्थित ढाईघाट रेती में तरबूज की उजाड़ी गई फसल की जानकारी करती पुलिस। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
शमसाबाद। चार लोगों ने किसान की रेती में लगी डेढ़ लाख रुपये की तरबूज की फसल उजाड़ दी। जानकारी होने पर किसान फूट-फूट कर रोने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव कासिमपुर मिलकिया निवासी असलम खान ने गंगा कटरी हरसिंहपुर में तरबूज की फसल लगाई थी। असलम खान दिन में रखवाली करने के बाद रात को घर खाना खाने आया था। तभी गांव के चार लोगों ने उसकी तरबूज की पूरी फसल को उजाड़ दी। पड़ोसी किसान ने असलम खान को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही असलम परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचा तो वहां फसल के नाम पर कुछ भी नहीं बचा था।
असलम परिवार समेत रोने लगा। असलम ने बताया कि उसकी डेढ़ लाख रुपये की फसल उजाड़ दी गई है। असलम की सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की और पास के खेत में रखवाली कर रहे लोगों से जानकारी की। असलम ने चार लोगों के खिलाफ फसल उजाड़ने की तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद मुुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें