फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवीओ, एडीपीआरओ सहित 28 मिले गैरहाजिर

विज्ञापन
डीडीओ कार्यालय का निरीक्षण करती सीडीओ। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मुख्य विकास अधिकारी ने बुधवार को विकास भवन स्थित कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीवीओ, एडीपीआरओ व समाज कल्याण अधिकारी (विकास) सहित 28 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने सभी का वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विकास भवन स्थित कार्यालयों में अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों के ड्यूटी पर आने में लेट-लतीफी जारी है। मुख्य विकास अधिकारी एम. अरून्मोली ने सुबह सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में एडीपीआरओ राजेश चौरसिया, सचिव शुभम तिवारी के अलावा अजय कुमार मौजूद नहीं थे। वहीं संबद्ध एडीओ जयेंद्र सिंह 23 मार्च व पत्रवाहक मुन्नी देवी तोमर 24 मार्च से अनुपस्थित पाई गईं।
सीडीओ ने गैरहाजिर अधिकारी व कर्मचारियों का वेतन काटने के साथ सफाई कराने के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग में सीवीओ डॉ. राजकिशोर सिंह के न मिलने पर उनका वेतन रोकने व लिपिक मोनिका का वेतन काटने के निर्देश दिए। जिला विकास अधिकारी कार्यालय में अनुपस्थित मिलीं लिपिक प्रीती तिवारी, मंजू गुप्ता, राकेश कुमार, कविता गंगवार सहित पांच कर्मचारियों का वेतन काटा गया।
विज्ञापन

लघु सिंचाई विभाग में लिपिक प्रीत कटियार, योगेंद्र सिंह, प्रीती यादव, दिलीप कुमार गैरहाजिर मिले। जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) भी गैरहाजिर मिले। उनका वेतन रोकते हुए अनुपस्थित कर्मचारी दीपेंद्र कुमार सक्सेना का वेतन काटा गया। वहीं, राम सिंह कश्यप के गैरहाजिर होने पर समाज कल्याण अधिकारी से तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया।
मनरेगा सेल में लिपिक सूर्यकांत त्रिपाठी, एपीओ आसाम सिंह के अलावा कृष्णपाल सिंह, ज्ञान प्रकाश अनुपस्थित थे। आलू एवं शाकभाजी विकास विभाग में उद्यान निरीक्षक विनय कुमार तिवारी, जितेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र यादव, प्रोबेशन में अवधेश चंद्र मिश्रा, कृषि रक्षा विभाग में रविप्रकाश गैरहाजिर मिले। सीडीओ ने अनुपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों की वेतन रोकने व काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें