फर्रुखाबाद। जिले में मंगलवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में वृद्ध समेत चार संक्रमित मिले। वहीं 13 मरीज स्वस्थ हुए। जिले में अब 57 सक्रिय मरीज बचे हैं।
मंगलवार को आई रिपोर्ट में मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव बिहार निवासी महिला व राजेपुर क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी अधेड़ में संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमितों को होमआइसोलेशन में उपचार दिया जा रहा है। सक्रिय 57 मरीजों में 36 होम आइसोलेशन में हैं। 12 जिले के बाहर अस्पतालों में भर्ती हैं। (संवाद)