फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू में घरों से बेधड़क निकल रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना कर्फ्यू के बावजूद लोग घरों से बेधड़क निकल रहे हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए जिम्मेदारी विभाग भी तमाशबीन हैं।
विज्ञापन

रविवार को लाल सराय, घुमना और चौक पर वाहनों की खासी भीड़ रही। लालसराय पर तो जाम भी लग गया। संक्रमण से बेखौफ लोग टेंपो, ई-रिक्शा पर सवार होकर आते-जाते दिखे। कहीं भी पुलिसकर्मियों ने रोकने की जहमत नहीं उठाई। वहीं बाजारों का आलम ये है कि कई दुकानों में दिन भर शटर खुलते और बंद होते रहते हैं।
लिंजीगंज, मन्नीगंज और ग्राटगंज की बाजारों में इसी तरह दिन भर रुक-रुक कर बिक्री होती रहती है। शहर कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि सख्ती की जा रही है। कुछ लोग जरूरी कामों से निकलते हैं तो कहीं-कहीं भीड़ लग जाती है। आगे और सख्ती बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौक से घुमना तक प्रत्येक रविवार को संडे बाजार लगता है। कर्फ्यू के बाद से इसे बंद कर दिया गया। इससे सैकड़ों दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी की दिक्कत खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें