फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिड्डी दल को लेकर रहें सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले में टिड्डी दल के आने की आशंका को देखते हुए कृषि विभाग ने हाईअलर्ट जारी किया है। टिड्डी दल से फसल बचाने के लिए किसानों को नीम आयल का छिड़काव करने और खेतों में शोर मचाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

राजस्थान में टिड्डी दल आने की आशंका को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन की ओर से किसानों को सतर्क किया गया है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि टिड्डी दल फसलों को नष्ट कर देेता है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि अपनी फसलों की टिड्डी दल के प्रकोप से निगरानी रखें। इससे टिड्डियों के हमले को समय से नियंत्रित किया जा सके। खेेतों में टिड्डी का प्रकोप होने पर डिब्बा, थाली, ढोल, नगाड़ा व डीजे बजाकर शोर मचाएं।
जिससे टिड्डी फसलों पर न बैठ सके। वहीं टिड्डी के हल्का प्रकोप होने पर सभी किसान क्लोरोपाइरीफास 20 प्रतिशत ईसी 1.5 लीटर, फिप्रोलिन 5 प्रतिशत ईसी 500 मिली प्रति हेक्टेयर की दर से 500 से 600 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें। इसके अलावा 40 मिली नीम आयल के साथ 10 ग्राम कपड़ा धोने वाला पाउडर मिलाकर छिड़काव करने से टिड्डी फसलों को नहीं खाती। फसलों की कटाई के बाद खाली पड़े खेतों को भी जोतें, इससे कीटों के अंडे नष्ट हो जाते हैं। टिड्डी दल का प्रकोप होने पर उनके मोबाइल नंबर 9415487705 पर तत्काल सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें