फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान पर बिकती मिली एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक, नमूने भरे

विज्ञापन
मोहल्ला हाता सफी में खां में दुकान से नमूना लेते खाद्य सुरक्षा अधिकारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग शहर की एक दुकान पर एक्सपायरी डेट की सैकड़ों कोल्डड्रिंक की बोतलें पकड़ीं। बोतलों को खोलकर कोल्डड्रिंक नाली मेें बहा दिया गया। तेल, बेसन, चाय की पत्ती के नमूने भी भरे गए।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी विमल कुमार ने आकाश कुमार और विजेंद्र कुमार गुरुवार शाम मोहल्ला हाता सफी खां भीकमपुरा में लालाराम वर्मा की दुकान में छापा मारा। दुकान में और फ्रीजर में रखीं कोल्डड्रिंक की बोतलों की जांच की। ज्यादातर बोतलों की डेट एक्सपायर हो चुकी थी। यानी इन बोतलों की कोल्डड्रिंक पीने लायक नहीं थी। इसके बावजूद दुकानदार इन्हें बेचने के लिए रखे थे। अधिकारियों ने बोतलें खोलकर कोल्डड्रिंक नाले में बहा दी।
दुकान में एक्सपायरी डेट के चाय की पत्ती के कई पैकेटों भी मिले, उन्हें भी फाड़कर नाले में फेंक दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुकान में आटा, बेसन, सूजी, दाल, तेल, चाय की पत्ती, कोल्डड्रिंक समेत 20 वस्तुओं के नमूने भरकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

छापे के दौरान मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा रही। दुकानदार ने कई बार टीम से मामले सुलटाने का प्रयास भी किया। उन्हें अंदर चलकर बात करने के लिए कहा गया, मगर भीड़ को देखते हुए टीम के सदस्य दुकान में ही बने रहेे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि छापे की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजेंगे।

मोहल्ला हाता सफी खां में नाले में कोल्ड ड्रिंक बहाता कर्मचारी। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें