फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ को महिला चिकित्सक सहित 13 कर्मी मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। मंगलवार सुबह सवा दस बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ डॉ. सतीश चंद्रा को महिला चिकित्सक सहित 13 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। सीएमओ ने सीएचसी की लैब का निरीक्षण कर मशीन व जांच आदि की जानकारी ली। साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने डॉ. मान सिंह व विकास पटेल से गांव में चल रहे टीकाकरण अभियान की जानकारी ली। गौरतलब है कि 29 अक्तूबर को किए गए निरीक्षण में भी सीएमओ को महिला चिकित्सक सहित 16 कर्मचारी अनुपस्थिति मिले थे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने रजिस्टर देखकर कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज की तो महिला चिकित्सक डॉ. ममता अरुण, एलटी नम्रता आर्य व सर्वेश कुमार गैरहाजिर थे। डॉ. स्मिता शाक्य, दांतों के डॉ. तनुज अरोड़ा, ओपीटी प्रांजुल तिवारी, वंदना, बीसीपीएम हृदेश कुमारी, एलटी शाहिद, धर्मेंद्र कुमार, अंकित कुमार, शिवा व अमर चंद्र अनुपस्थित पाए गए। इसके साथ ही सीएमओ ने डायट रजिस्टर, मरीज भर्ती रजिस्टर आदि भी देखे। सीएमओ ने पैथोलॉजी का निरीक्षण कर एलटी संजीव कुमार से सीबीसी, हीमोग्लोबिन, यूरीन, शुगर आदि जांचों के बारे में जानकारी ली। स्वास्थ्य उपकेंद्र के लिए आए 10 नए बेेडों को सीएचसी के वार्डों में उपयोग करने के निर्देश दिए।
इसके बाद सीएमओ ने रजीपुर व देवरान गढ़िया गांव टीकाकरण अभियान का जायजा लिया। यहां सीएमओ ने निर्देश दिए कि गांव के सभी लोगों को टीके की दूसरी डोज जरूर लगाई जाए। सीएमओ ने बताया कि अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगकर उचित कार्रवाई की जाएगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें