फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल को रेफर न करने पर डॉक्टर, स्वाथ्यकर्मियोंसे हाथापाई

विज्ञापन
सीएचसी नवाबगंज में आरोपियों का मेडिकल करते डॉ. सुमित शाक्य। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। घायल को रेफर न करने पर तीमारदारों ने डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों से हाथापाई करने के साथ इमरजेंसी में रखे रजिस्टर फाड़ दिए। भागते समय पुलिस ने दो को दबोच कर तमंचा बरामद किया। डॉक्टर की तहरीर पर रिपोर्ट न लिखने पर मंगलवार को सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं ठप रहीं।
विज्ञापन

गांव नवादा पहाड़पुर निवासी हृदेश यादव और राजेंद्र सिंह में सोमवार रात विवाद हो गया। हृदेश, राजेंद्र सिंह व भुवनेश घायल हो गए। तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया। एक घायल के तीमारदारों ने डॉ. सुमित कुमार शाक्य से मरीज को रेफर करने के लिए कहा। हालत ठीक होने के कारण डॉक्टर ने रेफर नहीं किया। इस पर तीमारदारों ने गाली गलौज के साथ डॉ. सुमित व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से हाथापाई कर दी। इमरजेंसी में रखे रजिस्टर को फाड़ दिया।
पुलिस को सूचना कार से देने पर भागे। एसओ अच्छेलाल पाल ने बताया कि पीछा कर मोहम्मदाबाद रोड पर गांव नवादा निवासी हिमांशु यादव व शहर के मोहल्ला बिर्राबाग निवासी कार चालक मोहित शर्मा को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

दोनों के पास से तमंचा व कारतूस बरामद मिले हैं। आर्म्स एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर कार को सीज कर दिय गया है।
डॉ. सुमित के तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने रात में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर मंगलवार को सीएचसी में इमरजेंसी को छोड़कर अन्य स्वास्थ्य सेवाएं ठप रहीं। डॉ. सुमित ने कहा कि जब तक रिपोर्ट दर्ज होकर मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है काम नहीं करेंगे। जानकारी मिलने पर सीएमओ डॉ. सतीश चंद्रा ने डीएम से वार्ता की है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं बहाल कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें