फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की 14 टेबलों पर होगी मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद अब प्रशासन मतगणना की तैयारी कर रहा है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई जाएंगी। कुल 56 टेबल पर मतगणना होगी। इसके लिए 224 मतदान कर्मी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जनपद में 20 फरवरी को मतदान हो चुका है। इससे चारों विधानसभा क्षेत्र के कुल 42 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हैं। 10 मार्च को मतगणना होगी। सातनपुर मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में त्रिस्तरीय सुरक्षा में ईवीएम रखी गई हैं। मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। इससे एक राउंड में 14 बूथों का परिणाम एक साथ आएगा। कुल 34 राउंड में मतगणना होगी।
विधानसभा क्षेत्र अमृतपुर में सबसे कम 368 बूथ होने से 27 राउंड में मतगणना पूरी होने के साथ परिणाम घोषित होगा। दूसरे नंबर पर 374 बूथ वाले विधानसभा क्षेत्र भोजपुर का परिणाम सुनाया जाएगा। फर्रुखाबाद सदर क्षेत्र में 418 बूथ होने से 30 राउंड में मतगणना होगी। विधानसभा क्षेत्र कायमगंज में सर्वाधिक 469 बूथ होने से 34 राउंड में मतगणना पूरी हो सकेगी। इससे कायमगंज के प्रत्याशियों को सबसे अंत में हार-जीत का फैसला सुनने को मिलेगा।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति ने बताया कि प्रत्येक टेबल पर चार मतगणना कर्मियों की ड्यूटी रहेगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 14 के हिसाब से कुल 56 टेबल पर कुल 224 कार्मिक मतगणना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें