फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से आठ लाख के जेवर व नगदी चोरी

विज्ञापन
गांव धीरपुर में रावेंद्र के घर चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। तीन घरों से चोरों ने आठ लाख के जेवर व नगदी चोरी कर लिए। खेत में खाली बक्सा मिला। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन कर कार्रवाई का भरोसा दिया है। इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव धीरपुर निवासी राघवेंद्र सिंह व उनका पुत्र दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। घर पर राघवेंद्र की पत्नी मुन्नी देवी व बहू जूली रह रही है। गुरुवार रात चोर मकान के पीछे से छत पर पहुंचे और जाल उठाकर नीचे उतर गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़ उसमें से एक सोने का हार, पांच सोने की अंगूठी, एक चेन, मंगलसूत्र, चार सोने की चूड़ियां, करधनी, पांच जोड़ी पायलें व पचास हजार रुपये नगद चोरी कर लिए। फिर गांव के ही योगेंद्र सिंह के घर में घुसे यहां योगेंद्र की पत्नी व बच्चे आंगन में सो रहे थे।
चोरों ने अलमारी में रखे 10 हजार रुपये पार कर दिए। चोर जब घर से निकल रहे थे तभी आवाज सुनकर योगेंद्र की नींद खुली गई। वे उन्हें पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन तब तक चोर दीवार फांदकर भाग गए। इसके बाद चोर अवधेश के मकान में पहुंछे। यहां घर की दीवार के पास लगे एक नीम के पेड़ से घर में दाखिल हुए। घर से एक बक्सा उठाकर ले गए। बक्से में बीस हजार रुपये, एक जोड़ी सोने के झाले थे। चोरों ने माल निकालकर बक्सा खेत में फेंक दिया। तीनों घरों से चोर करीब आठ लाख के जेवर व नगदी ले गए हैं। कोतवाली दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

शमसाबाद। कस्बे के मोहल्ला गोदाम निवासी वसी हैदर कस्बे की मस्जिद में मौलाना हैं। गुरुवार रात वह परिजनों के साथ अपने घर में सो रहे थे। रात में किसी समय चोर घर की दीवार फांदकर अंदर घुसे। कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़ा और एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक चेन, एक मंगलसूत्र व पचास हजार की नगदी ले गए। शुक्रवार सुबह परिजन जागे तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की चोरों के आने जाने वाले रास्ते पर पैर के निशान देखे। पुलिस ने जल्द खुलासे का भरोसा दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें