फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत रजिस्टर घर ले जाने पर सीडीओ ने फटकारा

विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादें सुनती सीडीओ व एसडीएम। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। शनिवार को तहसील सभागार में सीडीओ एम. अरून्मोली की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। सीडीओ ने शिकायत रजिस्टर मांगा तो तहसील कर्मी ने कहा कि घर पर रखा है। इस पर उन्होंने कड़ी फटकार लगाई और कहा रजिस्टर घर रखने के लिए नहीं है। इस दौरान 93 शिकायतों में नौ का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

कंपिल थाना क्षेत्र के गांव बिलसड़ी निवासी ओम शिव चतुर्वेदी ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि डीएम के आदेश के बावजूद अभी तक उन्हें पट्टे की भूमि पर कब्जा नहीं दिलाया गया। कुबेरपुर दमदमा के अब्दुल शाकिर खां ने कहा कि चिलौली शहरी में उनकी कृषि भूमि है। उसके पास तालाब में नगरपालिका द्वारा बिना पैमाइश खोदाई की जा रही है।
पैमाइश के बाद खोदाई कराई जाए। गांव बहबलपुर निवासी मुन्नी देवी ने कहा कि गांव में उनके नाम पट्टे की भूमि आवंटित है। क्षेत्रीय लेखपाल ने इसी भूमि को दोबारा दूसरे ग्रामीण के नाम पट्टे के लिए नाम भर दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला चिलांका निवासी नगमा निशा ने कहा कि उनके पड़ोस के दो लोग उनकी छत से केबल डालकर बिजली चोरी करते हैं। जब विभाग से शिकायत की तो अधिकारियों ने उनके खिलाफ ही बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया।
अंत में सीडीओ ने पूछा कि सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बनाने के लिए जमीन मिल गई या नहीं। इस पर सभी ब्लाकों के बीडीओ ने हां में जवाब दिया। एसडीएम गौरव शुक्ला, तहसीलदार कर्मवीर सिंह, बीडीओ निरंजन त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास निर्माण में रोड़ा बने लेखपाल को एडीएम ने फटकार लगाई। शाम तक रिपोर्ट देेने के निर्देश दिए। अफसरों ने 51 शिकायतें सुनीं। इसमें से चार का ही निस्तारण किया जा सका।
सदर तहसील में एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। शहर के अंगूरी बाग के महेश चंद्र ने एडीएम से शिकायत की कि पैतृक जमीन पर प्रधानमंत्री आवास बनवा रहे हैं।
क्षेत्रीय लेखपाल समय से रिपोर्ट नहीं दे रहे। लिहाजा आवास का काम रुका है। इस पर एडीएम ने लेखपाल को फटकार लगाकर तुरंत रिपोर्ट देने के आदेश दिए। समाधान दिवस में एसडीएम, तहसीलदार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
ग्राम विकास अधिकारी की शिकायत
कमालगंज के गांव बहोरनपुर टप्पा हवेली की वृद्धा मुन्नी देवी पुत्र के साथ तहसील पहुंचीं। एडीएम से बताया कि उसे वृद्धावस्था पेंशन मिलती थी। ग्राम विकास अधिकारी ने कागजों में उसे मृत दिखा दिया। लिहाजा पेंशन बंद हो गई। उसने जांच करवाकर कार्रवाई की मांग की। पेंशन भी चालू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें