फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता अनुपम दुबे के भाई डब्बन की जमानत खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने व्यापारी के घर हमला करने के मुकदमे के आरोपी बसपा नेता अनुपम दुबे के भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। डब्बन को पुलिस ने 24 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मजीद स्ट्रीट निवासी व्यापारी मोहन अग्रवाल के घर 20 अक्तूबर 2020 को हमला हुआ था। इसमें मोहल्ला वृंदावन निवासी सोनी रस्तोगी, बंशी रस्तोगी, गौरव गुप्ता व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपी सोनी रस्तोगी, बंशी रस्तोगी को पकड़ कर जेल भेज दिया था। एक साल बाद अज्ञात आरोपियों में फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता अनुपम दुबे के भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन को पुलिस ने आरोपी बनाया। 24 सितंबर को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया। सीजेएम कोर्ट में 28 सितंबर को आरोपी डब्बन की जमानत अर्जी अधिवक्ता ने पेश की। इसमें दो बार तारीख लगने के बाद सोमवार को सुनवाई हुई। सीजेएम ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। आरोपी सोनी व बंशी की भी सीजेएम कोर्ट से जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है।
बसपा नेता अनुपम दुबे के समर्थकों के घर पहुंची पुलिस
फर्रुखाबाद। बसपा नेता अनुपम दुबे और उनके परिवार के उत्पीड़न के विरोध में ब्राह्मण समाज के एक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मंगलवार को जनपद आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। सोशल मीडिया पर अनुपम के समर्थन में समर्थक भीड़ जुटाने की अपील कर रहे हैं। इस पर पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने सोशल मीडिया से अनुपम के समर्थकों की सूची बनवा दी। रविवार रात और सोमवार को एसओजी समेत कई थानों की पुलिस समर्थकों के घरों पर पहुंच गई। पुलिस ने ऐसे लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें