मोहम्मदाबाद। गांव गिरीरामपुर निवासी मंजीता पाल जिला पंचायत की सदस्य हैं। उनके पति कुलदीप पाल का आरोप है कि दाउदपुर निवासी कश्मीर पाल साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस कश्मीर व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि शातिर कश्मीर की तलाश की जा रही है।
उधर, मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र के जीटी रोड निवासी शिवम कुमार गुप्ता को भी धमकी दी गई। शिवम का गांव मदनपुर के मजरा ऊगरपुर में स्कूल है। आरोप है कि रविवार को वह स्कूल में थे। इस दौरान ऊगरपुर के दो दबंगों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने जांच की बात कही है।