फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाकर की गई चालक की हत्या में भाई निकला कातिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्रेमनगर निवासी चालक का गला उसके छोटे भाई ने उसकी ही बेल्ट से घोंटा था। वारदात को छिपाने के लिए परिजनों ने शव दरवाजे पर फेेंककर पुलिस को झूठी सूचना दी थी। मोबाइल की कॉल डिटेल ने परिजनों के झूठ से पर्चा हटा दिया। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव प्रेमनगर निवासी रिंकू (32) पुत्र राजवीर की बुधवार रात हत्या कर शव दरवाजे पर फेंक दिया गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। कोतवाल संजय मिश्रा ने बताया कि छानबीन में पता चला रिंकू ने सुबह आठ बजे छोटे भाई पिंटू से बाइक मांगी थी। पिंटू ने बाइक नहीं दी तो दोनों भाइयों में कहासुनी हो गई थी। रिंकू दोस्तों के साथ चला गया।
रात 12 बजे के बाद दोस्त की बाइक से घर पहुंचा और दरवाजा खुलवाने के लिए बहन को फोन किया। दरवाजा खुलने पर रिंकू ने बाइक खड़ी की और छत पर चला गया। नशे की हालत में रिंकू ने सोते समय पिंटू को दो तीन लातें मारीं। गुस्से में पिंटू ने रिंकू का उसकी की बेल्ट से गला दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वारदात को छिपाने के लिए परिजनों ने शव उठाकर दरवाजे पर फेंक दिया और दोस्त की बाइक नगर के श्यामगेट के पास खड़ी कर दी। रात ढाई बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस को बताया कि कोई उसे फेंककर दरवाजा खटखटा और बाइक से भाग गया। पूछताछ के बाद पिता ने भी सच उगल दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पिंटू को गिरफ्तार कर लिया है।
काल डिटेल से खुला हत्या का राज
इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि रिंकू के मोबाइल की काल डिटेल में पता चला कि उसने रात 12:35 बजे बहन को फोन किया। उस समय मोबाइल की लोकेशन उसके आवास पर थी। परिजनों ने ढाई बजे रात को दरवाजे पर बेहोशी की हालत में रिंकू को फेंकने की बात कही, इस पर पुलिस का शक परिजनों पर बढ़ गया। पिता ने रात करीब चार बजे फोन पर सपा नेता से मदद भी मांगी थी।
रिंकू की हरकतों से खफा रहता था पिंटू
पिंटू एक गोदाम में मजदूरी करता था। उसने अपनी कमाई से बाइक खरीदी थी। रिंकू कार चलाता था लेकिन शराब की लत के कारण लड़ाई झगड़ा करता रहता था। पत्नी को छोड़कर प्रेमिका के पीछे घूमता रहता था। इन्हीं हरकतों से पिंटू भाई को पसंद नहीं करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें