फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलूपुर व इकडरिया में बुखार से बालक व युवती की मौत

विज्ञापन
शिखा की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
जहानंगज (फर्रुखाबाद)। बुखार से आलूपुर में छह साल के बच्चे और इकडरिया में युवती की मौत हो गई। दोनों गांवों में बड़ी संख्या में लोग बीमार हैं।
विज्ञापन

गांव आलूपुर में करीब 24 लोग बुखार से पीड़ित हैं। गांव के कल्लू के छह साल का पुत्र बादल को तीन दिन से बुखार आ रहा था। सोमवार को हालत बिगड़ने पर परिजन निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
सिखा (21) पत्नी श्यामू जाटव को पांच दिन से बुखार आ रहा था। उसका इलाज कमालगंज के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। सोमवार को हालत बिगड़ने पर परिजन जिला मुख्यालय पर एक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकडरिया गांव में जितेंद्र, रिंकू, गौतम, श्रवण, अंशु, अभिषेक, हिमांशु ,गौरव, रोहित, और राहुल सहित करीब 25 लोग बीमार हैं। मरीजों के परिजनों ने बताया कि प्रशासन ने अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया। न तो जांच के लिए टीम आई और न ही दवाइयां बांटी गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें