फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रांशु के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ता थिरके

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के भाई व मोहल्ला नाला मछरट्टा निवासी प्रांशु दत्त द्विवेदी के भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष बनने की खुशी में चौक पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। साथ ही राहगीरों को मिठाई बांटी।
विज्ञापन

प्रांशु दत्त अभी तक भाजयुमो के प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह द्वारा प्रांशु को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की जैसे ही खबर आई कार्यकर्ता ढोल नगाड़े की धुन पर डांस करते हुए चौक पर एकत्रित हुए। एक-दूसरे को भी मिठाई खिलाई। प्रांशु वर्ष 2002 में भाजयुमो के नगर उपाध्यक्ष बनाए गए थे।
इसके बाद जिलाध्यक्ष, कमल क्लब प्रदेश संयोजक, प्रदेश सह संयोजक जैसे पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। यहां विकास पांडेय, राजकुमार वर्मा, प्रबल त्रिपाठी, शिवांग रस्तोगी, हिमांशु गुप्ता, शिवम दुबे, पीयूष त्रिपाठी, श्रवण बाजपेई, रानू दीक्षित, अमित शुक्ला, संजीव गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें