शमसाबाद। सब्जी व्यापारी की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। व्यापारी टेंपों में नींबू लादकर जलालाबाद मंडी जा रहा था। थाना मिर्जापुर क्षेत्र में टेंपों अनियंत्रित होकर पलट गया।
थानाक्षेत्र के मोहल्ला दलमीर खां निवासी मेहताब(38) शुक्रवार रात टेंपो से पारिवारिक भतीजे हारून, मुजाहिद के साथ शहजहांपुर स्थित मंडी जा रहे थे। मिर्जापुर थानाक्षेत्र के गांव गुड़रिया के पास टेपों अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मेहताब की मौत हो गई व दोनों भतीजे घायल हो गए। पत्नी मुमताज, पुत्र मुंजम, मां परवीन का रो-रो कर बुरा हाल था।