लखनऊ में शनिवार शाम योगी आदित्य नाथ को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा होते ही जिले के भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। कहीं बाइक जुलूस निकाला गया तो कहीं आतिशबाजी छुड़ाकर खुशी का इजहार किया गया। वहीं सामाजिक संगठनों ने भी मिठाई बांटी।
लालदरवाजा पर पहुंचे भाजपाइयों ने आतिशबाजी छुड़ाकर मिठाई बांटी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, शिवांग रस्तोगी, गुंजन अग्निहोत्री, प्रबल त्रिपाठी, रूपेश गुप्ता, शिवम दुबे और हिमांशु गुप्ता आदि मौजूद रहे।
वहीं तिकोना चौकी तिराहे पर हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष राघवदत्त मिश्र के नेतृत्व में मिठाई बांटी गई। इस अवसर पर राहुल भाटिया, किशन शर्मा आदि मौजूद रहे।
वहीं भोलेपुर स्थित हनुमान मंदिर में अखिल भारतीय युवा जनसेवा संगठन की ओर से मिष्ठान बांटा गया। पदाधिकारियों ने महंत बाबा बालकदास व अन्य साधुसंतों को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
इस अवसर पर मोहित गुप्ता, पंकज प्रकाश, मुकेश कुमार, आकाश कुमार, रमन कटियार और रवि मिश्र आदि मौजूद रहे। बढ़पुर स्थित राजपूताना सभागार के बाहर ग्रुप के चेयरमैन वीरेंद्र सिंह राठौर की अगुवाई में आतिशबाजी छुड़ाकर मिठाई बांटी।
इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, संदीप सिंह, प्रदीप सिंह और अनिल प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली के पास से भाजपाइयों ने बाइक जुलूस निकाला। जुलूस मुख्यमार्ग से होता हुआ अवंतीबाई नगर पहुंचा, जहां समापन हो गया।
इस दौरान आतिशबाजी भी छुड़ाई गई। इस अवसर पर कल्लू गुप्ता, वैभव राठौर, प्रशांत राठौर, गोले चंदेल, वैभव अग्निहोत्री, मिंटू राठौर और श्रीनिवास शर्मा आदि रहे।
नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार कसबा चौराहा से युवाओं ने बाइक जुलूस निकाल कर नरेंद्र मोदी जिंदाबाद और योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे लगाए।
जगह-जगह आतिशबाजी भी छुड़ाई गई।
इस अवसर पर प्रधान संतोष गुप्ता, कमल भारद्वाज, सुदेश सिंह, पंकज कुमार, विनीत भारद्वाज, विजित भारद्वाज, धर्मेंद्र कुमार और टंपू राठौर आदि मौजूद रहे।