फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर में पड़ गए थे कीड़े, दोनों आंखें थीं गायब

Fri, 17 Mar 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
.आरोपी के घर के बाहर दरवाजे पर लगी मोहल्लेवासियों की भीड़। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
डिश संचालक की हत्या 10-14 दिन पहले गले पर धारदार हथियार से वार करके की गई। शव में कीड़े पड़ गए थे। दोनों आंखें भी गायब थी। आशंका है कि हत्यारों ने मर्डर के दौरान दोनों आंखें निकाल लीं या फिर कीड़े आंखों को खा गए। इसका खुलासा शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ।
विज्ञापन



शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पक्कापुल निवासी मुकेश शर्मा (43) पुत्र ओमप्रकाश डिश संचालक था। 27 फरवरी की शाम मुकेश घर से बाहर गया था।


 इस दौरान वह लापता हो गया। परिजनों ने दूसरे दिन गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मुकेश की मां रामजानकी ने चार मार्च को शहर के मोहल्ला कटरा नुनहाई निवासी दूसरे डिश संचालक दुर्गेश मिश्र, आवास विकास निवासी डिश कंपनी के प्रबंधक सतीश दुबे, कांशीराम कालोनी हैवतपुर गढ़िया निवासी बाबू चौहान, मोहल्ला जोगराज निवासी बीके के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

गुरुवार की शाम आरोपी दुर्गेश मिश्रा के मकान से उसका शव बरामद हुआ था।शुक्रवार को डॉक्टर प्रदीप सिंह, डॉक्टर नीरज के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। जिसके अनुसार युवक की हत्या 10 से 14 दिन पहले हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके गले पर धारदार हथियार से प्रहार का निशान पाया गया। मृतक की दोनों आंखें गायब थी। डॉक्टर सिंह ने बताया कि आंखों को कीड़े भी खा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें