फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार ने महिला के गले से तोड़ी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शमसाबाद क्षेत्र में उलियापुर-हजियांपुर मार्ग पर बाइक सवार दो युवक महिला के गले से चेन तोड़कर भाग गए। पुलिस ने मौके पर छानबीन की, लेकिन चेन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी अजय कुमार पत्नी को बाइक से अलीगंज लेकर गया था। रविवार दोपहर को वह पत्नी को लेकर घर लौट रहा था। उलियापुर-हजियांपुर मार्ग पर पीछे से बाइक सवार दो युवक आए। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने महिला के गले में झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली। महिला के चिल्लाने पर पति ने बाइक रोक दी। अजय कुमार ने घटना की जानकारी यूपी 112 को दी। फैजबाग चौकी प्रभारी दया महेश ने बताया कि अभी तक चौकी पर कोई शिकायत करने भी नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें