फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेपुर एसओ का काम न होने पर रिश्वत के रुपये वापस करने का आडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। साब! काम हुआ नहीं और इस समय दिन गर्दिश में चल रहे हैं। काम के एवज में लिए गए साठ हजार में से कुछ रुपये ही वापस कर दो। ग्रामीण व राजेपुुर एसओ के बीच हुई इस तरह की बातचीत का आडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।
विज्ञापन

राजेपुर थाना क्षेत्र के किसी गांव का रहने वाला अरविंद नाम का युवक एसओ जयंती प्रसाद से मोबाइल पर हुई बातचीत का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें अरविंद एसओ को अपना परिचय देने के बाद गुहार लगाकर कह रहा कि काम के एवज में साठ हजार रुपये दिए थे। काम भी हुआ नहीं इस समय दिन गर्दिश में चल रहे हैं। कुछ खर्चा काटकर उसके रुपये वापस कर दो। इस पर एसओ हंसकर कहते हैं कि तुम यार कैसी बात कर रहे हो। मेरे पास आना कुछ करवाते हैं। इस बारे में एसओ जयंती प्रसाद ने बताया कि आडियो में आवाज तो मेरी है लेकिन किस समय का आडियो है अरविंद कौन है याद नहीं आ रहा है। एसपी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया वायरल आडियो के बारे में अभी उनको जानकारी नहीं है। यदि आडियो में रिश्वत को लेकर बातचीत है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें