फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म गुरु बनने के लिए सरपट दौड़े आचार्य

Tue, 12 Jan 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सेना भर्ती बोर्ड बरेली की ओर से चल रही भर्ती के सातवें दिन धर्म गुरु पद के लिए युवकों ने दमखम दिखाया। युवा ट्रैक पर सरपट दौडे़। वहीं शारीरिक परीक्षा में उत्तीर्ण युवकों के मेडिकल परीक्षण होते रहे।
विज्ञापन


मंगलवार को राजपूत रेजीमेंट सेंटर के करियप्पा मैदान पर धर्म गुरुओं की भर्ती हुई। भर्ती में संस्कृत जानने वाले युवकों ने अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों की आनलाइन जांच करवाई।  धर्म गुरु के पद पर भर्ती होने के लिए आचार्यों ने खूब दमखम लगाया।

सेना भर्ती बोर्ड के निदेशक कर्नल राजीव कुमार दीक्षित ने बताया कि धर्म गुरु के पद पर भर्ती होने के लिए 680 युवकों ने आवेदन किया था। दौड़ और शारीरिक परीक्षण के बाद 320 युवकों को पास किया गया है। उन्होंने बताया कि इन युवकों का स्वास्थ्य परीक्षण 15 जनवरी को होगा। धर्म गुरु के पद के लिए आचार्यों की लिखित परीक्षा 28 फरवरी को बरेली में होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लिखित परीक्षा में पास होने वाले आचार्यों का साक्षात्कार व कार्य दक्षता परीक्षा होगी। मंगलवार को भर्ती के दौरान पूर्व सैनिकों की भर्ती भी हुई। डीएससी में भर्ती होने के लिए कुल 17 पूर्व सैनिकों ने आमद करवाई। शारीरिक परीक्षण के बाद 14 पूर्व सैनिकों को फिट घोषित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें