फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम व मैजिक भिड़ंत, 17 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। फर्रुखाबाद से सवारी भरकर गुरसहायगंज जा रही मैजिक गाड़ी की महरुपुर राबी गांव के पास सामने से आ रही डीसीएम से भिड़ंत हो गई। हादसे में मैजिक सवार 17 लोग घायल हुए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। इस दौरान मार्ग पर लंबा जाम लग गया। हादसे के बाद चालक डीसीएम छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

कन्नौज के गुरसहायगंज कस्बे के मोहल्ला विजयनगर निवासी मनोज कुमार फर्रुखाबाद-गुरसहायगंज रूट पर मैजिक चलाते हैं। रविवार शाम पांच बजे मनोज सवारी भरकर जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। हादसे में गुरसहायगंज के मोहल्ला इंदिरानगर निवासी रिहाना(30), उसकी पुत्री शबनम(9), लाड़पुरवा निवासी अवधेश(28), मंजू(25), नैनसी(12), राजकुमार(7), कनिष्का(5), मझपुरवा निवासी शाहनवाज व उसकी पत्नी तबस्सुम(28), खाड़ेदेवा निवासी मीना(40), सुखदेवी(10), देवरा गांव निवासी सविता(30), ब्रजेश, रसूलपुर निवासी विपिन(35), सुभाषनगर निवासी बिरला देवी(35) व चालक मनोज कुमार घायल हो गए। हादसे के बाद घायल गाड़ी से निकलकर बाहर बदहवाल चिल्लाते रहे। पुलिस ने सभी की सीएचसी पहुंचाया। जहां से करीब आधा दर्जन को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। कस्बा प्रभारी जितेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है।
कमालगंज। हादसे के बाद कानपुर- फतेहगढ़ मार्ग पर जाग लग गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए बुलाई गईं एंबुलेंस जाम में फंस गई। इस पर पुलिस ने फतेहगढ़ की ओर जा रही निजी एंबुलेंस व टेंपो से सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

कमालगंज। कन्नौज के गुरसहायगंज के इंदिरानगर निवासी 9 साल की रेहाना गंभीर हालत में अपनी मां शबनम के साथ सीएचसी पहुंची। वह अर्धमूर्छित अवस्था में कहती जा रही थी कि मेरे पापा नहीं हैं। मेरी मां को बचा लो डाक्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें