फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय विक्रेता के घर में आग से तीन लाख का नुकसान

विज्ञापन
मोहल्ला दरीबा पश्चिम में आग लगने के बाद लगी भीड़। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चाय विक्रेता के घर लगी आग में 15 हजार रुपये की नगदी समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आसपास लोगों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर एक घंटे बाद पहुंची दमकल की गाड़ी का पंप नहीं चला। इस पर सभासद की तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला दरीबा पश्चिम में रोहित साध का कारखाना है। उसमें छपाई बंद होने से चाय विक्रेता राजू परिवार सहित रहता है। राजू शुक्रवार सुबह नाला मछरट्टा स्थित दुकान पर चले गए। पत्नी रोशनी रोज की तरह घरों में काम करने निकल गईं। साथ में 12 साल की बेटी परी को भी ले गईं। घर में ताला पड़ा था। करीब साढ़े 10 बजे आसपास के लोगों ने मकान से धुआं निकलता देखा, तो शोर मचाया। इस पर लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही राजू और उसकी पत्नी पहुंची। सभासद आमिर खां ने सूचना पुलिस को दी। आसपास के लोगों ने घरों से सबमर्सिबल चलाकर आग बुझाना शुरू कर दिया। सूचना के करीब एक घंटे बाद दमकल की छोटी गाड़ी पहुंची। उसे चलाया गया, मगर पंप स्टार्ट ही नहीं हुई। इस पर सभासद की तीखी नोकझोंक हुई। आसपास के तमाम लोगों ने बाल्टियों और घरों से निकाले प्लास्टिक पाइपों से आग पर काबू पाया।
करीब डेढ़ घंटे बाद दमकल की एक छोटी और एक बड़ी गाड़ी पहुंची। तब तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। राजू ने बताया कि घर में रखी 15 हजार की नगदी, टीवी, फ्रिज, कूलर, बेड, सभी कपड़े, बर्तन समेत पूरा सामान जलकर राख हो गया। रोशनी ने बताया कि उनके पास सिर्फ पहने हुए कपड़े ही रह गए हैं। परिवार का कैसे गुजारा होगा, समझ नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही घोड़ा नखास चौकी प्रभारी विद्यासागर तिवारी, सिपाही सुनील कुमार अन्य साथियों संग पहुंचे। उन्होंने मोहल्ले के कई घरों से प्लास्टिक पाइप लेकर सबमर्सिबल से पानी पहुंचाना शुरू कर दिया। इससे आग बुझाने में काफी सहूलियत हुई।

मोहल्ला दरीबा पश्चिम में लगी आग बुझाता पड़ोसी युवक। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

मोहल्ला दरीबा पश्चिम में दमकल की पंप खराब होने के बाद सभासद के बेटे आमिर से होती फायर ब्रिगेड कर्?- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें