फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान ने कर्मचारी को गोदाम में घुसकर पीटा

Sun, 27 Jul 2014 05:30 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। मार्केटिंग गोदाम में दबंगई में कोटेदार के खाद्यान्न के उठान करने से मना करने पर प्रधान ने कर्मचारी की पिटाई कर दी। कार्यालय के अभिलेखों को फाड़ कर बिखेर दिया। वह धमकी देकर फरार हो गए। इसकी शिकायत एसडीएम व जिलाधिकारी से की गई है।
विज्ञापन

राजेपुर तिराहा पर मार्केटिंग गोदाम है। यहां से कोटेदारों को खाद्यान्न वितरण के लिए दिया जाता है। शनिवार को मार्केटिंग इंस्पेक्टर श्रवण कुमार वर्मा विभागीय कार्य से डिप्टी आरएमओ से मिलने मुख्यालय आए थे। उसी दौरान अमृतपुर क्षेत्र के एक दबंग प्रधान अपने साथी के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने एक कोटेदार के खाद्यान्न उठान को दिए जाने के लिए कर्मचारी रामौतार दुबे से कहा। उसने उठान दिए जाने से इन्कार कर दिया। इससे नाराज प्रधान व उसके साथी ने रामौतार दुबे से मारपीट कर दी। कार्यालय में रखे अभिलेखों को फाड़ कर इधर उधर फेंक दिया। वह धमकी देकर फरार हो गए। रामौतार ने इसकी जानकारी मार्केटिंग इंस्पेक्टर श्रवण कुमार वर्मा को दी। उन्होंने कार्यालय में पहुुंच कर घटना की जानकारी ली। घटना के संबंध में एसडीएम अमृतपुर और जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। गोदाम को बंद कर दिया गया। मार्केटिंग इंस्पेक्टर श्रवण कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर रविवार को एसपी से मिलने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें