फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्विज कंप्टीशन में मोहित ने जीती ट्रॉफी

Sun, 27 Jul 2014 05:30 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। किरन पब्लिक स्कूल में आयोजित क्विज कंप्टीशन में मोहित कुमार ने सर्वाधिक अंक पाकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

किरन पब्लिक स्कूल में सामान्य ज्ञान, गणित, तर्क शक्ति विषयों पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सैफीयर, टोपाज, एम्राल्ड और रूबी ग्रुप के 75 बच्चों ने प्रतिभाग किया। सैफीयर हाउस के मोहित कुमार ने 16 अंक हासिल कर प्रथम, टोपाज के रितिक ने द्वितीय तथा एम्राल्ड के कैप्टन वैभव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य गुरू पाउल ने विजेता छात्रों की पीठ थपथपाई। उप विजेताओं को और अधिक परिश्रम करने की नसीहत दी। इस दौरान सैयद अहद मियां, बीनू अंगस्टीन, हनीफ खां, कविता श्रीवास्तव, दीप्ती मिश्रा, शिवांगी मिश्रा, नाजमा जमाल, संगीता कटियार, मनी सिंह, आरती गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें