फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल जेल के 18 लोगों सहित 84 संक्रमित, वृद्धा की मौत

विज्ञापन
सीएचसी कमालगंज के गेट पर कोविड जांच करता लैब टेक्नीशियन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले में बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में 85 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें सेंट्रल जेल के तीन कैदी व स्टाफ के 15 लोग भी शामिल हैं। वहीं, चोट लगने से घायल एक संक्रमित वृद्धा की मौत हो गई।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के अनुसार सेंट्रल जेल फतेहगढ़ में बंदी रक्षक, लिपिक सहित 15 कर्मचारी व तीन कैदी संक्रमित पाए गए। उन्हें आइसोलेट किया गया है। जेल के वरिष्ठ अधीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि पहले से आइसोलेट चल रहे 22 संक्रमित कैदियों की बुधवार को हुई जांच में रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।
स्टाफ सहित 18 संक्रमित लोगों में कोई लक्षण नहीं हैं। सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। इसके अलावा सीएमओ कार्यालय का कंप्यूटर ऑपरेटर, सीएचसी राजेपुर की स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित हुई है। शहर व बढ़पुर ब्लाक क्षेत्र के कुल 74 लोग, नवाबगंज, शमसाबाद क्षेत्र के दो-दो, मोहम्मदाबाद का एक व कमालगंज क्षेत्र के चार लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद कस्बा के मोहल्ला कृष्णबलराम नगर निवासी 65 वर्षीय वृद्धा डायबिटीज से ग्रसित थीं। 16 जनवरी को फिसलकर गिरने से वह चुटहिल हो गईं। उनका निजी अस्पताल में उपचार कराकर परिजन घर ले आए। 17 जनवरी को हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।
वहां जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। उपचार के दौरान 18 जनवरी को मौत हो गई। इससे कोरोना काल में जिले में अब तक मरने वाले संक्रमितों की संख्या 195 पहुंच गई है। जिले में कुल 439 एक्टिव केस हैं, जबकि 52 लोगों की अभी ट्रेसिंग नहीं हो सकी है।
सिविल अस्पताल लिंजीगंज में एंटीजन किट से हुई जांच में नौ मरीज संक्रमित पाए गए। इसके अलावा शहर के ठंडी सड़क स्थित पंजाब नेशनल बैंक में तीन व न्यायालय परिसर में जांच के दौरान 6 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले।
सीएचसी की ओपीडी में सर्दी जुकाम, बुखार की दवा लेने वाले सभी मरीजों के नमूने लेकर कोरोना जांच की जा रही है। बुधवार को 146 मरीजों के आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूने लिए गए। 25 मरीजों की एंटीजन किट से जांच की गई। इसमें गांव पितौरा निवासी एक ही परिवार के दो पॉजिटिव निकले हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें