फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग की दुकान का शटर तोड़ 80 हजार का माल चोरी

विज्ञापन
गांव महरूपुर राबी में दुकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज। कानपुर-फतेहगढ़ मार्ग पर एक दिव्यांग की मोबाइल की दुकान में शुक्रवार रात चोरी हो गई। दुकान का शटर तोड़कर चोर करीब 80 हजार रुपये का माल समेट ले गए। दुकानदार ने मामले की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के महरूपुर राबी गांव निवासी प्रमोद पाल दिव्यांग हैं। कानपुर-फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर रेलवे गुमटी 132 के पास इनकी मोबाइल की दुकान है। शुक्रवार रात चोरों ने दुकान के शटर को एक साइड से तोड़ दिया और अंदर घुस गए।
दुकान में रखा कंप्यूटर सिस्टम, 50 चार्जर, 50 इयरफोन, 60 डाटा केबल, सात नए मोबाइल, तार के बंडल व गोलक से पांच हजार रुपये चोरों ने पार कर दिए। शनिवार सुबह करीब पांच बजे आसपास के लोगों ने शटर खुला देखा तो घटना की जानकारी प्रमोद को दी। प्रमोद दुकान पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। प्रमोद ने बताया कि चोर करीब 80 हजार रुपये का सामान चुरा ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें