फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

240 अभ्यर्थियों ने छोड़ी टीजीटी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक लिखित परीक्षा में दोनों पालियों में 240 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन

प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) की परीक्षा रविवार को सुबह पाली में राजकीय इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज और केआर रस्तोगी इंटर कॉलेज में 9.30 से 11.30 बजे तक कराई गई। परीक्षार्थियों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मास्क पहन कर परीक्षा देने के लिए प्रवेश दिया गया। प्रथम पाली में 1134 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 987 परीक्षा में शामिल हुए। 147 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
दूसरी पाली की परीक्षा जीआईसी फर्रुखाबाद और क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में 2.30 से 4.30 बजे तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में कराई गई। इन दो केंद्रों पर 667 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इसमें से 574 परीक्षा में शामिल हुए। 93 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पालियों में 1801 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1561 परीक्षा में शामिल हुए और 240 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं आए। बीएसए लालजी यादव के सचलदल ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पालियों में शांतपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें