फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड के बाद खुशी का इजहार करते सिपाही। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। पुलिस लाइन मैदान में बुधवार को पासिंग आउट परेड में 199 रिक्रूट कर्तव्य एवं दायित्व की शपथ लेकर पुलिस के अंग बन गए। एसपी अशोक कुमार मीणा ने सलामी ली। उन्होंने विभिन्न विषयों में सर्वाधिक अंक पाने वाले सिपाहियों, टोली प्रभारी और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया।
पुलिस लाइन फतेहगढ़ के आरटीसी में 28 जून से 199 रिक्रूटों का प्रशिक्षण चल रहा था। प्रशिक्षण समाप्त होने पर बुधवार को पासिंग आउट परेड हुई। 199 रिक्रूटों की आठ टोलियां बनाई गईं। टोली कमांडर और प्रशिक्षकों के नेतृत्व में मार्चपार्ट हुआ। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया। परेड की सलामी लेकर कर्तव्य और दायित्व की शपथ दिलाई।
इसके बाद सभी सिपाही बन पुलिस का अंग बन गए। केंद्रीय कारागार के बैंड की धुन पर परेड हुई। प्रशिक्षण के दौरान सर्वोत्तम अंक पाने में आशीष कुमार, साक्षात्कार में सर्वाधिक अंक पाने में संजीव कुमार के अलावा 25 सिपाहियों को सम्मानित किया गया।
बेेहतर प्रशिक्षण देने वाले दरोगा मुकेश कुमार, चमन सिंह, ओमवीर, निसारुद्दीन, आरटीसी के प्रभारी छोटेलाल, आउटडोर स्टाफ के मेजर आरटीसी अब्दुल हमीद समेत 16 लोगों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। सात फालवर, तीन वाशरमैन, बारवर और स्वीपर भी सम्मानित हुए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप, सीओ लाइन प्रदीप सिंह के अलावा दीपिका त्रिपाठी मौजूद रहीं।
फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करते एसपी अशोक कुमार मीणा। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD
फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड में शामिल सिपाही। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD