फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता सपा की ओर टकटकी लगाए देख रही

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सपा की ओर से सदर विधानसभा का बूथ प्रभारी सम्मेलन बुधवार को ठंडी सड़क स्थित नवभारत सभा भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया।

मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी ने कहा कि सभी बूथों के प्रभारी अपने-अपने बूथ पर सात, 14 और 28 अक्तूबर को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में जुट जाएं। ढाईघाट पुल के उद्घाटन पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष और महासचिव मंदीप यादव को बधाई दी। महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों को मजबूत करें। भाजपा सरकार की नाकामी के चलते आगामी चुनाव में जनता सपा की ओर टकटकी लगाए देख रही है। पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह मुन्नूबाबू ने कहा कि सपा सरकार में विकास कार्य दिखाई देते थे। अब तो सिर्फ घोषणाएं सुनाई देती हैं। पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव, जिला महासचिव मंदीप यादव, महेंद्र कटियार और युनूस अंसारी ने भी अपने-अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन की अध्यक्षता नूर मोहम्मद और संचालन जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर ने किया। इस मौके पर सदर विधानसभा अध्यक्ष संजीव यादव बंटी, अनिल श्रीवास्तव, बंटी यादव, रजत क्रांतिकारी, पुष्पेंद्र यादव, सुनील विश्वकर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, अंजली यादव, तोषितप्रीत सिंह, इलियास मंसूरी, चंद्रेश राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें